जापानी विमानन कंपनी ने दिवालिया होने की याचिका दायर की (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जेएएल ने टोक्यो जिला अदालत में दिवालिया होने की याचिका दायर की। याचिका में जेएएल समूह की सभी देनदारियों को 25.8 अरब डॉलर बताया गया है।
टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज ने कहा कि जेएएल के शेयर मूल्यों में 100 प्रतिशत की गिरावट के कारण उसे 20 फरवरी तक बाजार के प्रथम सेक्शन की सूची से हटा दिया गया।
जापानी सरकार ने एक बयान में कहा कि जेएएल के उड़ान संचालन को जारी रखने और सुधार कार्यक्रम के लिए वह विदेशी सरकारों से समझ और सहयोग चाहती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications