उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में छाया रहा कोहरा (लीड-1)

दिल्ली में मंगलवार की सुबह तापमान में हल्की बढ़त देखी गई। न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से कुछ अधिक था। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे तक दृश्यता 500 मीटर थी लेकिन हवाएं चलने के कारण जल्दी ही कोहरा छंट गया। दिल्ली में कोहरे से हवाई और सड़क परिवहन तो अप्रभावित रहा लेकिन कई रेलगाडियों के कार्यक्रमों में बदलाव हुआ।

पंजाब, हरियाणा और उनकी संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में मंगलवार को घने कोहरे की चादर से आम जन-जीवन प्रभावित हुआ। क्षेत्र में सुबह घना कोहरा छाया रहा, इससे दृश्यता गिरकर 100 मीटर से भी कम रह गई। पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत के मैदानों में मौजूद नमी को इसका कारण बताया जा रहा है। मंगलवार को चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब में अमृतसर सबसे सर्द स्थान रहा। वहां का न्यूनतम तापमान मंगलवार को शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

पटियाला और लुधियाना का न्यूनतम तापमान 5.5 और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में अंबाला, हिसार और करनाल का न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.9, 6.4 और सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप जारी है। राज्य में मंगलवार को सबसे सर्द स्थान गया रहा जहां न्यूनतम तापमान 5़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंगलवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 8़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि ध्रुवीय क्षेत्र से चलने वाली तेज सर्द हवाओं के कारण बिहार में ठंड का प्रकोप जारी है।

उत्तर प्रदेश के लोगों को ठिठुरन से राहत मिलती नहीं दिख रही है। राज्य में मंगलवार को भी शीतलहर का कहर लगातार जारी रहा। बीते दिनों की तरह मंगलवार सुबह भी यहां आसमान में बादल छाए रहे। राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंगलवार को कड़ाके की सर्दी और कोहरे के मद्देनजर उत्तर भारत के कई कई रेलगाड़ियां रद्द की जा चुकी हैं।

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को धूप खिलने के बावजूद राज्यभर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शिमला में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+