'अलीमुद्दीन स्ट्रीट' ने दी बसु को भावभीनी विदाई
बसु का पार्थव शरीर शव गृह से दो किलोमीटर की यात्रा के बाद अलीमुद्दीन स्ट्रीट ले जाया गया। अंतिम यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में लोग अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े।
पूरा अलीमुद्दीन स्ट्रीट लाल झंटों और बैनरों से पटा पड़ा था। बैनरों पर रवींद्रनाथ टैगोर की कुछ रचनाओं के अंश अंकित थे। इलाके में सड़क के दोनों ओर माकपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने मानव श्रृंखला बना रखी थी।
अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए लोग विभिन्न इलाकों से यहां पहुंचे थे। मजरहाट से पहुंचे बिमल बोस ने आईएएनएस से कहा, "मैं इस महान शख्स के अंतिम दर्शन के लिए सुबह ही यहां पहुंच गया। वह हमारे नेता थे।"
गौरतलब है कि वर्ष 1977 से 2000 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे बसु का रविवार को निधन हो गया था। वह 95 वर्ष के थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications