बसु के पार्थिव शरीर की अगवानी को तैयार बैठा है एसएसकेएम अस्पताल
कोलकाता, 18 जनवरी (आईएएनएस)। कोलकाता के प्रसिद्ध एसएसकेएम अस्पताल के अधिकारी वयोवृद्ध मार्क्सवादी नेता ज्योति बसु के पार्थिव शरीर को लेने और मंगलवार को अस्पताल के बाहर जुटने वाली संभावित अपार भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैयार हैं।
उल्लेखनीय है कि बसु की इच्छा थी कि उनकी अंत्येष्टि न की जाए बल्कि उनका शरीर चिकित्सा विज्ञान में शोध के लिए दान कर दिया जाए। उनके पार्थिव शव को मंगलवार शाम अस्पताल को सुपुर्द कर दिया जाएगा। इसके मद्देनजर संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान अस्पताल परिसर में जबरदस्त भीड़ पहुंचेगी।
अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया, "भारी भीड़ आने की संभावना को देखते हुए हमने माकूल तैयारियां की हैं। लोक निर्माण विभाग के पास चूंकि अस्पताल का प्रभार है इसलिए उनके अधिकारी इस मामले को देख रहे हैं।"
अस्पताल के अंत्य परीक्षण विभाग के मुखिया आशीष कुमार दत्ता ने कहा, "हमें नहीं लगता कि शाम पांच बजे से पहले हमें उनका पार्थिव शरीर मिल पाएगा"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications