ब्राजील में अलग-अलग मुठभेड़ों में 7 की मौत
'एस्तादो न्यूज एजेंसी' के मुताबिक 50 वर्षीय मीरियम सांतोस सौजा के सिर में उस वक्त गोली लगी जब वह पुलिस और अपराधियों के बीच चल रही मुठभेड़ के दौरान बस में सवार हो रहे थे।
इस मुठभेड़ में दो संदिग्ध लूटेरे मारे गए, जबकि, बस में सवार होने की कोशिश कर रहा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
मादक पदार्थो के तीन संदिग्ध तस्करों की रविवार तड़के मौत हो गई। तस्कर तीन पिस्तौल, गोलियां और कोकीन लेकर जा रहे थे।
रियो डी जेनेरियो की 60 लाख की आबादी के करीब एक तिहाई लोग झुग्गी बस्तियों में रहते हैं। यहां मादक पदार्थो के तस्कर प्रशासन को रास्ते से हटाने के लिए अक्सर हिंसा का सहारा लेते हैं।
उधर, पुलिस गश्ती वाहन पर रविवार को अज्ञात लोगों द्वारा किए गए हमले में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी जबकि एक अन्य घायल हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications