कोका कोला ने बाजार में नीबू के स्वाद वाला पेय पदार्थ उतारा
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टी. कृष्ण कुमार ने सोमवार को चेन्नई में कंपनी के नए पेय पदार्थ 'मिनट मेड नींबू फ्रेस' को बाजार में उतारने की घोषणा के अवसर पर आईएएनएस को बताया, "इसके लिए जमीन की पहचान और जरूरत के हिसाब से नींबू का उत्पादन करने में समय लगेगा। वर्तमान में हम पेय पदार्थ के लिए नींबू रस का आयात कर रहे हैं।"
कोका-कोला कंपनी के नए उत्पाद की शुरुआत दो पैकों में की गई है। 400 मिली लीटर पैक वाले बोतल की कीमत 15 रुपये तथा एक लीटर वाले बोतल की कीमत 45 रुपये रखी गई है।
कृष्ण कुमार के अनुसार कंपनी ने मार्च तक इस उत्पाद को तामिलनाडु के 35,000 आउटलेट सेंटरों तक जबकि देश के 90,000 आउटलेट सेंटरों तक कई चरणों में पहुंचाने की योजना बनाई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications