हिलेरी क्लिंटन ने हैती का दौरा किया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार भोजन-पानी और अन्य जरूरी आपूर्ति के लिए आवश्यक वाहनों के उपयोग से बचने के लिए क्लिंटन हवाई अड्डे से बाहर नहीं गईं। उनके खुद के विमान में भोजन, पानी और अन्य वस्तुएं लदी थीं।
मंगलवार को आए भूकंप के बाद एयरपोर्ट टर्मिनल के असुरक्षित होने के कारण क्लिंटन और परवेल की मुलाकात एक शिविर के बाहर हुई।
हैती की मीडिया को संबोधित करते हुए क्लिंटन ने कहा, "हम यहां आपकी सरकार के निमंत्रण पर आपकी सहायता करने आए हैं। जैसा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि हम यहां आज, कल और हमेशा रहेंगे।"
क्लिंटन ने कहा कि उनको भरोसा है कि हैती पहले से मजबूत होकर उभरेगा और उसका भविष्य बेहतर होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications