सरकारी अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला
मिली जानकारी के अनुसार लोकायुक्त पुलिस के पास अशोक शर्मा के खिलाफ शिकायत आई थी। उसी आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने रविवार को शर्मा के उज्जैन, इंदौर और भोपाल के आवासों पर एक साथ दबिश दी गई। दिन भर चली कार्रवाई में शर्मा के पास आय से अधिक की संपत्ति होने का खुलासा हुआ है।
लोकायुक्त के पुलिस अधीक्षक अविनाश शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि अशोक शर्मा के आवासों से मिले दस्तावेजों, नकदी और जेवरात से उनके पास दो करोड़ से अधिक की संपत्ति होने का पता चला है। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications