युक्रेन में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार चुनाव में 18 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। चुनाव के लिए शनिवार को चुनाव प्रचार खत्म हो गया। युक्रेन में प्रतिपक्ष के नेता विक्टर यानुकोविच और प्रधानमंत्री युलिया तीमोशेनको इस चुनाव में मुख्य प्रतिद्वंद्वी हैं।
कीव में नाटो से गैस विवाद को लेकर और जार्जिया के दक्षिणी ओसेतिया में अगस्त 2008 में युद्ध को सर्मथन देने की वजह से सोवियत संघ से संबंध बिगड़ने के बाद यानुकोविच और तीमोशेनको ने रूस से संबंध सुधारे हैं।
तीमोशेनको ने कहा कि अगर वह राष्ट्रपति चुनी जाती हैं तो युक्रेन को यूरोपीय संघ की सदस्यता दिलवाएगी।
यूरोपीय परिषद के विदेशी संबंधों के अधिकारी एंड्रयू विल्सन ने बताया कि यानुकोविच करीब 12 प्रतिशत मतों से तीमोशेनको से आगे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications