हैती में संयुक्त राष्ट्र मिशन प्रमुख मृत पाए गए
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अल्जीरिया के नागरिक और एमआईएनयूएसटीएएच के नागरिक प्रमुख हेदी अनादी का शव मलबे में पाया गया।
संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि हैती में संयुक्त राष्ट्र के उप प्रमुख लुइज कार्लोस डी कोस्टा और हैती में संयुक्त राष्ट्र के पुलिस प्रमुख डॉग कोटेस के शव भी ध्वस्त क्रिस्टोफर होटल के मलबे से बरामद कर लिया गया। क्रिस्टोफर होटल हैती में संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय था।
रविवार को हैती के दौरे पर जा रहे संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने इस पर गहरा दुख प्रकट किया।
हैती के भूकंप में संयुक्त राष्ट्र को अब तक का सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। हैती में संयुक्त राष्ट्र मिशन के अब तक 37 कर्मचारियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 300 अभी भी लापता हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications