शिमला में धूप खिली, मौसम खुशगवार
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "शिमला का न्यूनतम तापमान साल के इस समय के औसत तापमान से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है।"
लाहौल और स्पीति जिले के केलांग और किन्नौर के कलपा में तापमान क्रमश: शून्य से 10.1 डिग्री सेल्सियस नीचे और शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। शनिवार रात का तापमान क्रमश: शून्य से 11.9 डिग्री सेल्सियस और शून्य से 4.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया था।
सिंह ने बताया कि केलांग और कलपा में इस समय तापमान सामान्य है।
इसके अलावा मंडी जिले के सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 1.8 दर्ज किया गया जबकि धर्मशाला में 4.6 डिग्री और कुल्लू जिले के भुंतार में तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने सोमवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना जाहिर की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications