बसु के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक
उपराष्ट्रपति ने अपने शोक संदेश में कहा, "ज्योति बसु के निधन से मुझे गहरा झटका लगा है। उनके निधन से उनके साथी व प्रशंसक बेहद दुखी हैं।"
उन्होंने कहा कि बसु ने सार्वजनिक जीवन तथा पश्चिम बंगाल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। "राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उनकी बुद्धिमता और उनका नेतृत्व प्रेरणा का एक स्रोत है। उनके निधन से एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है जिसकी भरपाई आसान नहीं होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications