चीन में मिनी बस के पहाड़ी से गिरी, 7 की मौत
फुझाओ (चीन), 16 जनवरी (आईएएनएस)। चीन के पूर्वी फुजियान प्रांत में एक निजी मिनीबस के पहाड़ी से गिरने के कारण सात लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। मरने वालों में तीन बच्चे भी हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह हादसा आंक्सी काउंटी के गांदे शहर में हुआ। इस हादसे में तीन बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। चिकित्सकों के अनुसार खून ज्यादा बह जाने के कारण घायलों में से एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार निजी मिनी बस में सवार सभी लोग संबंधी थे। हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications