प्रधानमंत्री के कोलकाता दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा
कोलकाता, 15 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के शनिवार को कोलकाता दौरे के मद्देनजर शुक्रवार को यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। प्रधानमंत्री यहां सेंट जेवियर कालेज के 150वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे।
कोलकाता के संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) जावेद शमीम ने आईएएनएस से कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़े दिशा निर्देशों के अनुसार हमने जरूरी व्यवस्था की है।
उन्होंने कहा कि शहर में कई स्थानों पर पुलिस चेक पोस्ट बनाए गए हैं।
प्रधानमंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद इंस्टीट्यूट आफ एशियन स्टडीज का टेली-उद्घाटन भी करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications