तालिबान ने हकीमुल्लाह महसूद के घायल होने की पुष्टि की (लीड-1)

इस्लामाबाद, 15 जनवरी (आईएएनएस)। आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) की ओर से शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की गई है कि अमेरिका की ओर से गुरुवार को दक्षिण वजीरिस्तान में एक ठिकाने पर लक्ष्य कर किए गए हमले में टीटीपी प्रमुख हकीमुल्लाह महसूद घायल हो गया है।

एक निजी टीवी चैनल ने स्थानीय अधिकारियों और टीटीपी के हवाले से कहा है कि जब शकतोई गांव में अमेरिकी ड्रोन आकर गिरा था, उस समय महसूद घटना स्थल पर उस घर में मौजूद था, जहां विदेशी आतंकियों की बैठक हो रही थी।

हमले में मारे गए 10 लोगों में दो विदेशी आतंकी और आठ स्थानीय लड़ाके शामिल थे। जबकि महसूद सहित आठ अन्य घायल हो गए थे।

समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि महसूद को सिर में चोटें आई हैं और किसी अज्ञात स्थान पर उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

सूत्रों ने कहा है कि महसूद का एक वाहन हमले में ध्वस्त हो गया है।

इसके पहले पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने शुक्रवार को कहा था कि महसूद के मारे जाने या जिंदा होने के बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

मलिक ने संसद भवन के बाहर संवाददाताओं को बताया, "हमारे पास स्पष्ट जानकारी नहीं है कि गुरुवार को हुए ड्रोन हमले में मारे गए लोगों में हकीमुल्लाह था या नहीं। या फिर उसके जैसा कोई अन्य शख्स मारा गया है।"

गुरुवार को ऐसी रपटें थीं कि ड्रोन हमले में मारे गए 15 आतंकवादियों में हकीमुल्लाह भी था।

ऑनलाइन एजेंसी ने यह भी खबर दी है कि ड्रोन हमले में मारे गए 10 आतंकवादियों में तीन प्रमुख कमांडर कारी हुसैन, अस्मतुल्लाह और ख्वाजा मोहम्मद महसूद शामिल थे।

महसूद ने टीटीपी के पूर्व प्रमुख बैतुल्लाह महसूद की मौत के बाद संगठन की कमान संभाली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+