अफगानिस्तान में हथियारों का जखीरा बरामद
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शुक्रवार को आईएसएफ द्वारा जारी बयान के हवाले से खबर दी है कि गुरुवार को 340 पाउंड देशी विस्फोटक सहित उच्च तकनीक के विस्फोटक (आईडी), 17 हथगोले, आरपीजी लांचर और भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद की गईं।
अधिकतर विस्फोटक सामानों को घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया।
एक अन्य अभियान में कांधार प्रांत के दक्षिण में राष्ट्रीय अफगान पुलिस और आईएसएफ द्वारा अरघनडाब जिले में स्थित एक इमारत में चलाए गए संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान 1,000 पाउंड हशीश जब्त किया गया। वहीं तलाशी अभियान के दौरान मिले नशीले पदार्थो को घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications