फिजी के पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ चलेगा भ्रष्टाचार का मुकदमा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मुकदमे की सुनवाई राजधानी सुवा में मंगलवार से शुरू होगी। फिजीविलेज न्यूज की वेबसाइट पर शुक्रवार को दी गई खबर के अनुसार फिजी इंडिपेंडेंट कमीशन अगेंस्ट करप्शन द्वारा करासे पर पद के दुरुपयोग के पांच मामलों में लगाए गए आरोपों के लगभग दो वर्षो बाद मामले की सुनवाई शुरू होने जा रही है।
करासे द्वारा इन कथित अपराधों को नवंबर 1991 और फरवरी 1995 के बीच उस समय अंजाम दिया गया था, जब करासे फिजी होल्डिंग्स लिमिटेड (एफएचएल) के निदेशक, फिजियन अफेयर्स बोर्ड (एफएबी) के सदस्य और फिजी मूल के नागरिकों की महत्वपूर्ण संस्था, ग्रेट काउंसिल ऑफ चीफ्स के तत्कालीन सलाहकार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications