मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, 3 जवान शहीद

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक मारे गए आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन के सदस्य थे। यह मुठभेड़ बुधवार शाम सुरक्षा बलों द्वारा जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी से 70 किलोमीटर दूर तंगमर्ग वातू गांव में शुरू हुई।
आत्मसमर्पण करने को कहा तो गोलीबारी की
सुरक्षा बलों को मकान के अंदर आतंकवादियों के छुपे होने का सुराग मिला था। अधिकारी ने बताया कि जब सुरक्षा बलों ने छापामारों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें राष्ट्रीय राइफल्स का एक जवान और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद ही मुठभेड़ शुरू हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications