गंगा सागर के तट पर भगदड़, 8 मरे

यह भगदड़ तब मची जब भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा-सागर के तट पर स्थित नाव पर चढ़ रहे थे। उसी दौरान कुछ लोग ने लाइन तोड़ कर नाव में चढ़ने के प्रयास करने लगे। देखते ही देखते बैरिकेडिंग टूट गई और नाव तक जाने वाले रास्ते में भगदड़ मच गई।
गौरतलब है कि पिछले साल भी मकर संक्रांति के दिन यहां भगदड़ मची थी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। उस दौरान भगदड़ में फंसे पांचों लोगों की मौत ब्रेन हेमरेज और दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। खास बात यह है कि हर साल पांच से छह लाख लोग मकर संक्रांति के दिन यहां पवित्र स्नान करने आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications