गंगा सागर में भगदड़, 6 महिलाओं सहित 7 मरे (लीड-1)
पुलिस के अनुसार मकर संक्राति के दिन यह भगदड़ उस समय मची जब श्रद्धालु स्नान के लिए जाने के वास्ते एक नौका पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। एक अधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं को नौका पर सवार होने के लिए मना किया गया था क्योंकि जलस्तर कम था।
दक्षिणी 24 परगना के जिला अधिकारी खलील अहमद ने बताया, "यह हादसा सुबह 4.30 से पांच बजे के बीच हुआ। नौका पर सवार होने की अफरा-तफरी में श्रद्धालुओं ने बैरिकेड तोड़ दिया। हम श्रद्धालुओं के हर समूह को सलाह देते हैं वे महिलाओं और बच्चों को बीच में रखें। परंतु यहां ऐसा नहीं किया गया था। "
अहमद ने कहा कि मारे गए सात लोगों में छह महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। उन्होंने घायलों की संख्या नौ बताई। घायलों को काकद्वीप अस्पताल और डायमंड हार्बर सब-डिवीजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों मे कई की हालत गंभीर बताई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications