आस्ट्रेलिया में गुरुद्वारा पर हुए हमले के प्रति भारत गंभीर
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि सरकार आस्ट्रेलियाई प्रशासन से संपर्क में है। उन्होंने कहा कि मेलबर्न में वाणिज्यिक दूत गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और आस्ट्रेलियाई अधिकारियों से संपर्क में हैं।
प्रकाश ने कहा, "हमें ऐसी जानकारी मिली है कि अज्ञात हमलावरों ने निर्माणाधीन स्थल को आग के हवाले कर दिया था। निर्माणाधीन स्थल से 300 मीटर की दूरी पर नानकसर ताथ गुरुद्वारा है। "
प्रकाश ने कहा कि आगजनी में कोई भी घायल नहीं हुआ और निर्माणाधीन इमारत को भी नुकसान नहीं पहुंचा।
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आस्ट्रेलिया में गुरुद्वारा पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से बातचीत करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications