पाकिस्तान में संदिग्ध ड्रोन हमले में 10 आतंकवादी मारे गए

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह अमेरिकी हमला पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के उस बयान के एक दिन बाद हुआ है जिसमें उन्होंने अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अमेरिका के विशेष दूत रिचर्ड होलब्रुक से कहा था कि इस तरह के ड्रोन हमलों से आपसी रिश्ते प्रभावित होंगे।

ऐसा माना जा रहा है कि चालक रहित विमान से दो मिसाइल हमले उत्तरी वजीरिस्तान से सटे एक कबाइली जिले में स्थित एक मदरसे और उससे सटे मकान को निशाना बनाया गया।

खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार इस ड्रोन हमले में कम से कम 10 आतंकवादी मारे गए हैं। हमले में मारे गए लोगों की पहचान के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान इस तरह के सार्वजनिक हवाई हमलों का यह कहकर विरोध कर चुका है कि ये हमले देश की संप्रभुता का उल्लंघन कर रहे हैं और स्थानीय नागरिकों में अमेरिका विरोधी भावनाएं भड़काने का काम कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+