बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र दोषी : मायावती
मायावती ने यहां संवाददाताओं से कहा, "सरकार कालाबाजारियों के दबाव में काम कर रही है। केंद्र की गरीब विरोधी नीतियों के कारण महंगाई बढ़ी रही है।"
मायावती ने आरोप लगाया कि केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार की नीतियों की वजह से चीनी मील मालिकों को सहायता पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग)की गलत नीतियों की वजह से देश में चीनी की कीमत आसमान छू रही है।
इससे पहले पवार ने बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार की चीनी नीति पर हमला करते हुए कहा था कि प्रदेश की नीति की वजह से चीनी की किल्लत हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications