ज्योति बसु की हालत नाजुक
कोलकाता के साल्टलेक स्थित एएमआरआई अस्पताल में 95 वर्षीय बसु को एक जनवरी को भर्ती करवाया गया था। अस्पताल के अधीक्षक देबाशीष शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "बसु के स्वास्थ्य में गुरुवार को कोई बदलाव नहीं हुआ। उनकी हालत अभी तक नाजुक बनी हुई है। उनके रक्तचाप को दवाओं से नियंत्रित रखा जा रहा है।"
बसु के हीमोग्लोबिन के स्तर में गुरुवार सुबह कुछ सुधार हुआ। शर्मा ने बताया, "हीमोग्लोबिन का स्तर बुधवार रात से बेहतर है।"
वर्ष 1914 में कोलकाता में जन्में बसु जून 1977 में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बने थे। स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने नवंबर 2000 में मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था।
माकपा के संस्थापक सदस्यों में से एक बसु का वर्ष 1996 में प्रधानमंत्री बनना तय था लेकिन पार्टी ने इस प्रस्ताव पर वीटो कर दिया
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications