भारत के साथ हुए समझौतों का विरोध करेगी बीएनपी

ढाका, 14 जनवरी (आईएएनएस)। पिछले सात महीनों से संसद का बहिष्कार कर रही मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी(बीएनपी) भारत और बांग्लादेश के बीच हुए ताजा समझौतों पर कड़ा विरोध जताने के लिए संसद लौटेगी। पार्टी शेख हसीना सरकार के कार्य प्रदर्शन के खिलाफ भी आवाज उठाएगी।

बीएनपी के कई वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि संसद से बाहर रहकर सरकार का पुरजोर विरोध करना संभव नहीं है। पार्टी सांसद अब सदन में लौटकर सरकार को घेरना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक पार्टी भारत के साथ हुए समझौतों और सरकार के कार्य प्रदर्शन के खिलाफ जनता को गोलबंद करेगी। पार्टी ने सरकार पर देशहित के साथ सौदा करने का आरोप लगाया है।

अगर बीएनपी, जमाते इस्लामी और बांग्लादेश जातीय पार्टी के सांसद सदन में आते हैं तो वे कई मसलों पर बहस कराए जाने की मांग करेंगे। महंगाई, कानून व्यवस्था जैसे मसलों पर भी सरकार से जवाब मांगा जाएगा। 'द डेली स्टार' अखबार के मुताबिक बीएनपी के नेता आगे की रणनीति तय करने में जुटे हुए हैं। इधर, भारत दौरे से वापस लौटीं प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस दौरे को बेहद सफल करार दिया है। उनका कहना है कि उनकी यात्रा से पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र में शांति और विकास को बढ़ावा मिला है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+