बिहार में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के बाद 7 वाहन बरामद
बांका के पुलिस अधीक्षक श्याम कुमार ने गुरुवार को बताया कि बेलहर थाना क्षेत्र के जंगल में मुठभेड़ में पुलिस की ओर से करीब 50 राउंड गोलियां चलाई गइर्ं। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में पुलिस को कोई क्षति नहीं पहुंची है।
कुमार ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने पांच मोटरसाइकिलें और दो ट्रैक्टर बरामद किए। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से बीएमपी का एक हथगोला, पुलिस की टोपी और बेल्ट भी बरामद की गईं। बरामद किए गए वाहनों की जांच की जा रही है।
कुमार ने बताया कि छह लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications