भारत-बांग्लादेश ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम पर हस्ताक्षर किए
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की वर्तमान यात्रा के दौरान इस कार्यक्रम पर केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव जवाहर सरकार और बांग्लादेश के विदेश सचिव मोहम्मद मिजारूल क्वायेस ने यहां हस्ताक्षर किए।
कार्यक्रम के अनुसार दोनों देश कला, संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र के विद्वानों और शिक्षाविदों की यात्राओं तथा नृत्य, संगीत, थियेटर, जात्रा समूह, कला प्रदर्शनियों, प्रदर्शनियों और अन्य सांस्कृतिक क्षेत्रों में आदान-प्रदान करेंगे ताकि एक दूसरे देश की समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा संबंधी स्थानीय मांगों को पूरा किया जा सके।
भारत बांग्लादेश को त्रैवार्षिक भारत में भाग लेने के लिए और बांग्लादेश भारत को आदान-प्रदान के आधार पर एशिया की कला द्वैवार्षिक में भाग लेने के लिए आमंत्रित करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications