बांग्लादेशी मीडिया ने प्रधानमंत्री के भारत दौरे की प्रशंसा की
बांग्लादेशी समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने अपने संपादकीय में लिखा, "बांग्लादेश और भारत के प्रमुख नेताओं की बैठक दोनों देशों के आपसी हितों के लिए महत्वपूर्ण है।" समाचार पत्र का कहना है कि बांग्लादेश अब दक्षिण एशिया का 'क्षेत्रीय हब' बन गया है।
समाचार पत्र 'फाइनेंशियल एक्सप्रेस' ने हसीना के दौरे को साहसिक और महत्वाकांक्षी करार दिया। समाचार पत्र के अनुसार हसीना और भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने का काम किया है।
समाचार पत्र का कहना है कि दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की बैठक से भारत और बांग्लादेश के बीच लंबे समय से चलते आ रहे अविश्वास का माहौल खत्म हो गया है।
समाचार पत्र 'न्यू नेशन' के अनुसार अलगाववादी तत्वों से निपटने के लिए भी दोनों देशों के बीच हुई बैठक महत्वपूर्ण मानी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications