बारिश ने बढ़ाई बिहार में सर्दी

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार की तुलना में गुरुवार को पटना के न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्घि हुई है। पटना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान में बादल छाए रहने के कारण लगातार पांचवें दिन भी लोगों को धूप के दर्शन नहीं हुए।
पुर्णिया रहा सबसे ठंडा क्षेत्र
इसके अलावा राज्य में पूर्णिया सबसे ठंडा क्षेत्र रहा जहां का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया का न्यूनतम तापमान 10.8 तथा भागलपुर का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे में पटना में 0.9 मिलीलीटर बारिश दर्ज की गई है।
इधर, पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने गुरुवार को बताया कि आने वाले दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। आद्र्रता अधिक होने से घना कोहरा छाया रहेगा। अगले 24 घंटे के अंदर आसमान पर बादल छाए रहेंगे इस कारण धूप निकलने की संभावना नहीं है।
उन्होंने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश तक कम दबाव की रेखा बनने के कारण बुधवार को हल्की बारिश हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications