'पॉलीथीन हटाओ-पर्यावरण बचाओ' अभियान के तहत 1381 क्विंटल कचरा एकत्रित
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से शिमला जिले में 425 क्विंटल, सोलन जिले में 250 क्विंटल, चम्बा जिले में 120 क्विंटल, कांगड़ा जिले में 190 क्विंटल, कुल्लू जिले में 114 क्विंटल, सिरमौर जिले में 100 क्विंटल जबकि बाकी अन्य जिलों से 182 क्विंटल पॉलीथीन कचरा एकत्रित किया गया।
प्रवक्ता ने कहा कि अभियान के तहत एकत्रित किए गए पॉलीथीन कचरे का उपयोग लगभग 138 किलोमीटर सड़क के निर्माण में किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को पॉलीथीन मुक्त राज्य बनाने के लिए इस अभियान को जारी रखेगी तथा पॉलीथीन कचरा प्रबन्धन के लिए 'जीरो टॉलरेंस नीति' अपनाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications