मूल्य वृद्धि पर प्रधानमंत्री से मिलेंगी शीला दीक्षित
नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित राष्ट्रीय राजधानी में खाद्य पदार्थो की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मिलेंगी।
एक समारोह के अवसर पर शीला ने संवाददाताओं से कहा कि वह जल्द ही इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मिलेंगी। हम इस पर एक रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं जिसे प्रधानमंत्री को सौंपेंगे।
दिल्ली में चीनी की कीमतें बढ़कर 48 रुपये तक हो गई है। इसे देखते हुए मुनाफाखोरी पर लगाम लगाने के लिए छापे मारने की कार्रवाई की जा रही है। पिछले तीन दिनों में 14 स्थानों पर छापे मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications