भोपाल में अनाधिकृत कब्जाधारियों में पूर्व मंत्री भी शामिल
प्रदेश के गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता ने 59 अनाधिकृत कब्जाधारियों को तीन दिन में आवास खाली करने के आदेश दिए हैं, ऐसा न होने पर बेदखली की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार के वन मंत्री सरताज सिंह को आवंटन के बावजूद सरकारी आवास हासिल नहीं हो पाया है और उन्हें होटल में रहना पड़ रहा है। उन्हें जो आवास आवंटित किया गया है उस पर पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री का कब्जा है। सरताज सिंह कई बार गृह मंत्रालय को इससे अवगत करा चुके है मगर कुछ नहीं हुआ।
गुप्ता ने बुधवार को अधिकारियों के साथ एक बैठक में कहा कि 59 अनाधिकृत कब्जाधारियों को तीन दिन में आवास खाली करने के निर्देश दिए जाएं, ऐसा न होने पर बेदखली की कार्रवाई की जाए। इसके लिए पुलिस की मदद भी ली जाए।
मिली जानकारी के अनुसार अनाधिकृत कब्जाधारियों की सूची में दो पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी व कुसुम महदेले सहित पूर्व सांसद व पूर्व विधायक के अलावा कई अधिकारियों के नाम हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications