कश्मीर में मुठभेड़ में 5 मरे
श्रीनगर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार सुबह समाप्त हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए जबकि तीन सुरक्षाकर्मियों को भी जान गंवानी पड़ी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन के सदस्य थे।
यह मुठभेड़ बुधवार शाम सुरक्षा बलों द्वारा जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी से 70 किलोमीटर दूर तंगमर्ग वातू गांव में शुरू हुई।
सुरक्षा बलों को मकान के अंदर आतंकवादियों के छुपे होने का सुराग मिला था। अधिकारी ने बताया कि जब सुरक्षा बलों ने छापामारों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें राष्ट्रीय राइफल्स का एक जवान और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद ही मुठभेड़ शुरू हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications