पीएमओ ने कंप्यूटर हैकिंग की खबर को नकारा
नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने गुरुवार को उन खबरों को नकार दिया जिसमें कहा गया था कि प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्र सरकार के विभागों के कंप्यूटर हैक कर लिए गए।
पीएमओ में एक अधिकारी ने कहा कि एक निजी समाचार चैनल पर प्रसारित खबर कि चीन से हैकरों ने पीएमओ के कंप्यूटर हैक किए, निराधार है।
पीएमओ में मीडिया सलाहकार हरीश खरे ने आईएएनएस से कहा कि हैकर्स इस तरह की कोशिश करते रहते हैं लेकिन हमारे सुरक्षा तंत्र मजबूत हैं। हमारे सुरक्षा तंत्र में कोई घुसपैठ नहीं हुई है और यह पूरी तरह सुरक्षित हैं।
समाचार चैनल हेडलाइंस टुडे के मुताबिक चीन के हैकरों ने 15 दिसंबर के आसपास इस तरह के प्रयास किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications