बिहार में मकर संक्रांति पर नदियों के तटों पर उमड़ी भीड़
पटना में गंगा स्नान के लिए लोग बुधवार से ही जुटने लगे थे। गुरुवार को गंगा के विभिन्न घाटों पर ठंड के बावजूद सुबह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन गंगा में स्नान करने और गंगा तट पर दान करने से सारे पाप कट जाते हैं।
पंडित एवं ज्योतिष ब्रजमोहन राय के मुताबिक इसी दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है। उन्होंने कहा कि सूर्य के धनु से मकर राशि में जाने से खरमास भी समाप्त हो जाता है और शुभ कार्य प्रारंभ हो जाते हैं।
बिहार के बक्सर, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया सहित सभी स्थानों में हर्षोल्लास से मकर संक्रांति मनाया जा रहा है। राज्य इस दिन चूड़ा-दही तथा तिलकुट खाने की भी परंपरा है। इस दिन तिल खाने को भी शुभ माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications