'रोटी में विस्फोट' से महिला घायल
लखनऊ, 14 जनवरी(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक विचित्र हादसे में गैस चूल्हे पर रोटी सेंकने के दौरान रोटी में विस्फोट हो गया। इस हादसे में रोटी सेंक रही महिला घायल हो गई।
पुलिस के मुताबिक हैरान कर देने वाली यह घटना बुधवार को फिरोजाबाद शहर के रामगढ़ इलाके में हुई। रुबीना नाम की एक महिला इस हादसे में घायल हो गई। उसका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। इस घटना में उसके हाथ, गले और सीने में चोटें आई हैं।
जिले के पुलिस अधीक्षक रघुवीर लाल ने गुरुवार को वहां संवाददाताओं को बताया कि जिस आटे से रोटियां बनाई जा रही थीं, उसे रासायनिक जांच के लिए आगरा की फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया गया है। पुलिस का मानना है कि आटे में कुछ ज्वलनशील और विस्फोटक कण मिले हुए थे।
लाल ने कहा कि उस खास ब्रांड के आटे के गोदाम को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है जिसके आटे से महिला रोटियां बना रही थी। आटे के बोरियों पर शाहजहांपुर की एक मिल का नाम दर्ज है। शाहजहांपुर पुलिस को इस मामले से अवगत कराकर उस आटा मिल के संबंध में सूचना मांगी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications