गहलोत ने पतंग उड़ाकर
जयपुर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। मकर संक्रान्ति पर्व पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज अपने राजकीय आवास पर 'निरोग राजस्थान' बनाने का संदेश देने वाली पतंग को उड़ाया तथा इन्हें आम लोगों के लिए जारी भी किया।
राजस्थान कम्प्यूटर कांग्रेस की ओर से स्वास्थ्य चेतना जागृत करने के उद्देश्य से तैयार इन पतंगों को गुलाबी नगर में पतंगबाजों को वितरित भी किया जाएगा। इस अवसर पर कम्प्यूटर कांग्रेस के अध्यक्ष पुरूषोत्तम पारीक, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश पारीक, सदस्य फिरोज आफरीदी, सुश्री सुजाता एवं राधिका तथा वसीम आफरीदी सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications