हैती की सहायता के लिए आगे आईं सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट्स
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ट्विटर पर विश्व के अलग-अलग हिस्सों से लोग हैती में भूकंप से मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। कई लोग हैती के बारे में जानकारी भी दे रहे हैं।
ट्विटर पर एक व्यक्ति ने टिप्पणी की, "यह महत्वपूर्ण नहीं है कि आप किस देश के हैं, बस आपको हैती के लोगों के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।"
ट्विटर की तरह फेसबुक पर भी लोग हैती की सहायता के लिए उमड़ पड़े हैं।
एक अन्य सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट केयर 2 पर भी लोग हैती के बारे में लगातार अपने विचार लिख रहे हैं। कई लोग हैती की सहायता के लिए राहत एजेंसियों को धन मुहैया कराने की अपील कर रहे हैं।
गौरतलब है कि हैती में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर सात की तीव्रता वाले भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे। भूकंप में 100,000 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका बताई जा रही है। विश्व बैंक ने हैती को 10 करोड़ डॉलर की आपात राशि मुहैया कराने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications