अमजद अली खान का सरोद विमान में क्षतिग्रस्त
मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। प्रख्यात सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान का सरोद एयर इंडिया की एक उड़ान में क्षतिग्रस्त हो गया।
खान को मुंबई के चेंबूर में स्थित फाइन आर्ट्स सोसाइटी में एक कार्यक्रम पेश करना था। लेकिन जब वह एयर इंडिया की विमान से अहमदाबाद से मुंबई पहुंचे तब उन्हें अपने सरोद के क्षतिग्रस्त होने का भान हुआ। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद उन्होंने लोगों को अपना क्षतिग्रस्त सरोद दिखाया।
अमजद अली खान ने आईएएनएस से बताया, "सरोद का वजन करीब 15 किलो था। यह बहुत ही संवेदनशील उपकरण होता है। इसे एक कड़े बाक्स में पैक किया गया था। मैंने इसे एयर इंडिया की उड़ान में बुक किया था। "
उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सरोद को देखने के बाद मेरा दिल टूट गया। उन्होंने कहा कि चूंकि एयर इंडिया हमारी राष्ट्रीय विमान सेवा है, इसलिए मैं कोई दावा नहीं करने जा रहा लेकिन उन्हें संवेदनशील वस्तुओं को और सतर्कता से रखना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications