मप्र में पवित्र नदियों के तटों पर श्रद्घालुओं की अपार भीड़
होशंगाबाद में नर्मदा नदी के तट पर सुबह से ही श्रद्घालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। कोहरे और सर्दी के बावजूद विभिन्न नदियों के तटों पर श्रद्घालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर देश भर के अनेक स्थानों से पहुंचे श्रद्घालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है। यहां स्नान के बाद श्रद्घालु महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं। जबलपुर में नर्मदा, ओरछा में बेतवा सहित अन्य नदियों के तटों पर भी मकर संक्रांति के स्नान का दौर जारी है।
राज्य में सभी नदियों के तटों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। श्रद्घालुओं को गहराई में न जाने की सलाह दी जा रही है। वहीं राहत एवं बचाव दल की तैनाती भी की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications