दिल्ली में कोहरा लौटा, उड़ाने प्रभावित
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोहरे की वजह से 11 उड़ाने प्रभावित हुईं। हवाई अड्डे पर दृश्यता सीमा 500 मीटर दर्ज की गई थी।
हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "कोहरे के कारण 11 उड़ाने प्रभावित हुईं।"
भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी कोहरा छाया रहेगा। गुरुवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री और अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications