हैती को 10 करोड़ डॉलर देगा विश्व बैंक
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक विश्व बैंक के अध्यक्ष रॉबर्ट जोएलिक ने कहा, "यह एक हतप्रभ कर देने वाली घटना है। यह जरूरी है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इस मुश्किल समय में हैती के लोगों की मदद करे।"
उन्होंने कहा कि विश्व बैंक हैती में तबाही और पुनर्निमाण पर आने वाले खर्च का जायजा लेने के लिए एक दल भेज रहा है।
गौरतलब है कि हैती में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर सात की तीव्रता वाले भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे। भूकंप में 100,000 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका जताई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications