भारत से हैती को 10 लाख डॉलर की मदद, भारतीय शांतिकर्मी सुरक्षित
मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर आए सात की तीव्रता के भूकंप से लाखों लोगों के मारे जाने की आशंका है।
हैती में हुई मौतों और विनाश पर गहरी संवेदना जताते हुए भारत ने आपात सहायता के तौर पर हैती को 10 लाख डॉलर की नकद सहायता दी है।
विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि हैती से संपर्क करना अब भी कठिन है लेकिन भारत के सभी 140 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षाकर्मी सुरक्षित हैं।
एक अधिकारी ने कहा कि मदर टेरेसा के मिशनरीज ऑफ चैरिटीज में काम करने वाली ननों सहित 40-50 भारतीय परिवारों के बारे में अभी कोई सूचना नहीं है।
विदेश मंत्रालय हैती में मौजूद भारतीयों के कल्याण के लिए क्यूबा में स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं, जिससे वर्तमान में हैती का कामकाज देखा जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications