मकर संक्रांति के दिन संगम तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब
गुरुवार को तड़के चार बजे से ही संगम पर श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हो गया। देश के हर कोने से श्रद्धालु संगम स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।
हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति के दिन पवित्र संगम में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसीलिए आज का दिन संगम स्नान की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह मेला 12 फरवरी तक चलेगा।
माघ मेला आयोजन समिति के एक अधिकारी पुष्कर श्रीवास्तव ने वहां संवाददाताओं को बताया कि सुबह चार बजे ही विभिन्न घाटों पर लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु डुबकी लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती चार घंटों में करीब तीन लाख भक्तों ने पवित्र स्नान किया।
मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। इलाहाबाद परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक चंद्र प्रकाश ने वहां संवाददाताओं को बताया कि मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या, दोनों महत्वपूर्ण दिनों के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा प्रांतीय सशस्त्र बल(पीएसी) की आठ बटालियन, त्वरित कार्य बल (आरएएफ) की दो बटालियन व बम निवारक दस्ते(बीडीएस) के चार दलों की तैनात की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।












Click it and Unblock the Notifications