हैती में भूकंप से '100,000 लोगों' के मारे जाने की खबर (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हैती के राष्ट्रपति रेन प्रेवल ने कहा है कि हजारों की संख्या में लोग मारे गए हैं। अन्य अधिकारियों का कहना है कि भूकंप से एक लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।

प्रेवल ने सीएनएन से बातचीत में कहा, "मरने वालों की संख्या 50,000 भी बताई गई है और 30,000 भी। अभी कुछ निश्चित संख्या बता पाना मेरे लिए संभव नहीं है।"

राष्ट्रपति ने कहा कि वह अभी भूकंप की सही तीव्रता जानने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने समाचार पत्र 'मियामी हेराल्ड' से बातचीत में कहा था कि भूकंप की तीव्रता 7.0 थी।

भूकंप से सबसे ज्यादा तबाही राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस और निकटवर्ती इलाकों में हुई है। भूकंप का केंद्र भी पोर्ट-ओ-प्रिंस से 15 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था।

मारे लोगों की सही संख्या के बारे में अभी कुछ स्पष्ट तौर पर नहीं कहा गया है। सरकार तबाही का आकलन कर रही है। हैती के प्रधानमंत्री जीन मैक्स बेलेरिवे ने कहा कि उनके मुताबिक भूकंप में 100,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। अमेरिका में हैती के राजदूत रेमंड जोसेफ ने भी मरने वालों या लापता लोगों की संख्या 100,000 से अधिक बताई है।

उधर, 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ अमेरिकन स्टेट्स' में हैती के राजदूत डूली ब्रूटस ने भूकंप में इतनी बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की खबर से इंकार किया है।

'पैन अमेरिकी स्वास्थ्य संगठन' (पीएएचओ) को संबोधित करते हुए ब्रूटस ने बुधवार को कहा, "मैं आशावादी रहना चाहता हूं। मैं इस बात से इंकार करता हूं कि 30,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।"

संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि भूकंप से संयुक्त राष्ट्र के 14 शांतिकर्मी भी मारे गए हैं। मारे गए शंतिकर्मियों में 10 ब्राजीलियाई सैनिक और तीन जोर्डन के सैनिक शामिल हैं। इनमें एक आम नागरिक भी है।

संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव (शांतिरक्षक अभियान) एलन लीरॉय ने कहा कि आने वाले समय में मारे गए संयुक्त राष्ट्र कर्मचारियों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि 50 से 100 लोगों के बारे में अभी कुछ पता नहीं है। लापता कर्मियों में संयुक्त राष्ट्र मिशन के प्रमुख हेदी अन्नाबी भी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+