एक करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार
जिले के औरंगाबाद थाना प्रभारी ओ.बी.चौधरी ने वहां संवाददाताओं को बताया कि सूचना के आधार पर दादरी रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से एक किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। बरामद हेरोइन का अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मूल्य एक करोड़ रुपये आंकी गई है।
चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद यासीन और मोहम्मद सादिक (दोनों 32 वर्ष) ज्योजिबाफुले नगर के रहने वाले हैं। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे पिछले पांच साल से इस धंधे में लिप्त हैं और दिल्ली, राजस्थान, उत्तरांचल में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह के लिए काम करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications