मध्य प्रदेश में ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाई
भोपाल, 14 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कुछ इलाकों में पिछले दो दिनों के दौरान हुई बारिश के बाद उत्तरी हवाओं के जोर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। इतना ही नहीं आने वाले 24 घंटों में ठंड का दौर बढ़ने के आसार बने हुए हैं।
भोपाल स्थित मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे और हवाओं का जोर रहा। राजधानी में तो अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। शिवपुरी में तो न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
प्रदेश में उत्तरी हवाओं का जोर बढ़ने के कारण ठंड में कुछ इजाफा हुआ है। पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में रीवा, जबलपुर और सागर संभाग में वर्षा हो सकती है साथ ही प्रदेश में उत्तरी हवाओं का जोर बने रहने से ठंड बढने की संभावना बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications