प्रधानमंत्री शनिवार को कोलकाता आएंगे
कोलकाता, 14 जनवरी (आईएएनएस)। स्थानीय सेंट जेवियर कॉलेज के 150वें स्थापना दिवस में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शनिवार को कोलकाता आएंगे।
सेंट जेवियर कॉलेज के निदेशक फादर जार्ज पोनाडाथ ने कहा, "प्रधानमंत्री पिछले साल ही इसका उद्घाटन करने आने वाले थे लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण दुर्भाग्यवश वह नहीं आ सके। इस वर्ष वह आने को सहमत हो गए हैं।"
उन्होंने कहा, "वह शनिवार को कालेज कैम्पस में शाम चार बजे तक पहुंचेंगे।"
प्रधानमंत्री इसके अलावा साइंस सिटी स्थित नेशनल लाइब्रेरी के एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications