दिल्ली हवाई अड्डे पर एटीसी प्रणाली ध्वस्त, उड़ानें बाधित
नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) प्रणाली ध्वस्त हो गई जिससे शाम 6.30 बजे से एक घंटे के लिए उड़ानें बाधित हो गईं। एटीसी प्रणाली उड़ानों को उतरने और उड़ान भरने में मदद करती है।
हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "उड़ानें फिर से चालू हो गई हैं।"
इससे पहले कोहरे की वजह से उड़ानें प्रभावित हो गईं। करीब 14 घरेलू विमानों के उड़ान भरने में देरी हुई। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ होने से स्थिति में सुधार हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications