गंगा की लहरों के बीच हुई बिहार मंत्रिमंडल की बैठक
मंत्रिमंडल सचिवालय के प्रधान सचिव गिरीश शंकर ने बताया कि इस बैठक में बिहार राजस्व सेवा का गठन करने का फैसला किया गया।
इसके अलावा राज्य में महंगाई पर नियंत्रण के लिए राज्य के उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक समिति बनाने का फैसला किया गया। उन्होंने बताया कि इस समिति की बैठक सप्ताह में कम से कम दो बार करने और महंगाई की स्थिति की समीक्षा करने की बात कही गई है।
इसके अलावा चीनी के मूल्य में हो रही वृद्धि को देखते हुए राज्य में चीनी पर से वैट हटाने का भी फैसला मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।
उल्लेखनीय है कि इस बैठक के लिए गंगा नदी में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
ज्ञात हो कि इसके पूर्व 11 फरवरी 2009 को मंत्रिमंडल की बैठक बेगूसराय जिले के बरबीघी गांव में तथा 29 दिसंबर 2009 को मंत्रिमंडल की बैठक राजगीर की रत्नागिरी पहाड़ी पर आयोजित की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications